डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, एक फरार

*डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार, एक फरार*
अयोध्या (क्राइम रिपोर्टर) संतोष कुमार।अयोध्या कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। सीओ अयोध्या आशुतोष मिश्र ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा की पुलिस टीम ने फटिकशिला श्मशानघाट रेलवेब्रिज के नीचे पिलर के पास से संदिग्ध हाल में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी में इनके पास से दो तमंचे-कारतूस और चोरी की वारदात में इस्तेमाल होने वाला दो प्लास, दो पेंचकस,एक बेल्चा (सब्बल) बरामद किया है। पूछताछ में इन्होने अपना नाम-पता तुलसीराम लोध निवासी जालिम का पुरवा थाना जामो अमेठी, राकेश निवासी सरमे थाना जामो अमेठी, मेहीलाल निवासी मनकापुर थाना मनकापुर गोंडा व दीनदयाल निवासी मतवरिया थाना मोतीगंज गोंडा बताया है। इनका एक साथी शिवम बाजपेई निवासी थाना रामजन्मभूमि अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि नयाघाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजयंत मिश्र ने सभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी ने डकैती की योजना बनाने की बात कुबूली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *