डाक्टर निरंकार पाण्डेय होंगे नवागत डीईओ
अयोध्या।जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा का स्थानांतरण जिला आबकारी अधिकारी देवरिया पद पर हो गया है।अब उनकी जगह सहायक आबकारी आयुक्त त्रिवेणी आसवनी मुजफ्फरनगर डाक्टर निरंकार नाथ पांडे नवागत जिला आबकारी अधिकारी के रूप में होंगे। स्थानांतरण के इसी कड़ी में सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन 2 अयोध्या रहे धर्मेंद्र वर्मा अब सुल्तानपुर जनपद में जिला आबकारी अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। जबकि जिला आबकारी अधिकारी बदायूं रहे विजय सिंह चौहान का स्थानांतरण अयोध्या जनपद में सहायक आबकारी प्रवर्तन 2 के पद पर हुआ है
।

