डिप्टी सीएम ने किया बेसिक शिक्षा विद्यालयों के रसोइयों का सम्मान

डिप्टी सीएम ने किया बेसिक शिक्षा विद्यालयों के रसोइयों का सम्मान
रसोईयों के बढ़े हुए मानदेय एवं उनको उपलब्ध करायी गयी कैशलेश चिकित्सा कार्ड सुविधा के लिए दी बधाई’*
प्रयागराज। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उपमुख्यमंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती को नमन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री मौर्य ने रसोईयों को अपने कर-कमलों से कैशलेस चिकित्सा कार्ड का प्रतीकात्मक कार्ड भी प्रदान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री पोषण योजनान्तर्गत कार्यरत रसोइयों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सर्किट हाउस सभागार में किया गया।
उन्होंने कहा कि इस महाअभियान के सफल संचालन की सबसे महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हमारी रसोइयां बहनें हैं। स्थानीय निवासियों को रसोइयां के रूप में चयन कर प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि रसोइया विद्यालय संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, उनका योगदान प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर विधायकगण डॉ0 वाचस्पति, हर्षवर्धन वाजपेयी, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *