थाना कुमारगंज क्षेत्र में बनी एक और अस्थाई रूप से पुलिस चौकी
अयोध्या।जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर कई थाना क्षेत्र में अस्थाई रूप से पुलिस चौकी बनाए जाने का निर्देश जारी कर रहे हैं।किसी कड़ी में उन्होंने थाना कुमारगंज अन्तर्गत अस्थाई नवीन चौकी बीसा का पुरवा बनाये जाने का आदेश दिया।बताते चले चौकी बीसा का पुरवा क्षेत्र मे आने वाले गांव जगन्नाथपुर, बीसा का पुरवा, उपाध्याय का पुरवा, बृजवासी का पुरवा, मदरहा, पासिन का पुरवा, बीराभारी, बहादुरगंज, उधरन, बहबरमऊ, गोपालपुर, भटपुरा, इटौंजा शामिल रहेंगे
।

