थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना गौराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

 

जौनपुर:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी केराकत अजय कुमार राय के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना गौराबादशाहपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 28.06.2026 को वादी श्री गौरव राजभर निवासी भदेठी, थाना सरायख्वाजा ने थाना गौराबादशाहपुर में तहरीर दी कि बारात में पानी पीने के विवाद को लेकर नामजद अभियुक्त आकाश राजभर व उसके अन्य साथियों ने उनके भाई सौरभ राजभर के सिर पर ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिला चिकित्सालय जौनपुर से रेफर होने के बाद बीएचयू वाराणसी ले जाते समय रास्ते में सौरभ की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/2026 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था, जिसमें साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 3(5), 103(2), 191(2) बीएनएस (BNS) की बढ़ोतरी की गई। *इस मामले के चार अभियुक्त आकाश राजभर, शनि राजभर, चंदन राजभर और शिव राजभर पहले ही दिनांक 27.06.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।*

*गिरफ्तारी का विवरण*

थानाध्यक्ष श्री गंगासागर मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम (उ0नि0 राजकुमार सिंह व हमराह फोर्स) क्षेत्र में चेकिंग व गश्त पर मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सटीक सूचना पर बनरहिया बाग के पास से घटना से संबंधित वांछित अभियुक्त धर्मचन्द्र उर्फ बच्चे को दिनांक 28.06.2026 को समय करीब 11:10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया है।

*पूछताछ अभियुक्त*

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त धर्मचन्द्र उर्फ बच्चे ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बारात में पहले पानी पीने को लेकर और बाद में डांसर को अपनी-अपनी फरमाइश के गाने पर नचाने की बात को लेकर सौरभ से उनका विवाद हुआ था। इसी गुस्से में उन्होंने लाठी-डंडे व ईंट से मारकर सौरभ को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*

धर्मचन्द्र उर्फ बच्चे पुत्र अच्छेलाल, निवासी: ग्राम आरा, थाना गौराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर। उम्र: करीब 22 वर्ष।

*पंजीकृत अभियोग*

मु0अ0सं0 189/2026 धारा 3(5), 103(2), 191(2) बीएनएस, थाना गौराबादशाहपुर।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1.श्री गंगासागर मिश्र (थानाध्यक्ष, गौराबादशाहपुर)

2.श्री राजकुमार सिंह (उप-निरीक्षक)

3.हे0का0 वीरेन्द्र यादव

4.रि0का0 अभिषेक चौरसिया

5.म0रि0का0 आंचल चौरसिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *