थाना पिहानी से सम्बन्धित कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर का इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल ने लिया संज्ञान

थाना पिहानी से सम्बन्धित कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर का इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल ने लिया संज्ञान

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ।हरदोई में थाना पिहानी से सम्बन्धित कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित खबर के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि प्रथम पक्ष नूर मोहम्मद पुत्र कल्लू निवासी मो० कोटकला कस्बा व थाना पिहानी जनपद हरदोई व द्वितीय पक्ष 1. नाजिम खां पुत्र जाकिर 2. वसीम पुत्र नबी रजा आदि निवासी मो० नागर कस्बा व थाना पिहानी जनपद हरदोई के मध्य मो० नागर कस्बा पिहानी में स्थित जमीन को लेकर आपस में विवाद है। जिसके सम्बन्ध में द्वितीय पक्ष के वसीम उपरोक्त द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया कि मो० नागर कस्बा पिहानी में स्थित जमीन पर प्रथम पक्ष नूर मोहम्मद उपरोक्त द्वारा निर्माण कार्य में व्यवधान किया जा रहा है।

जिसके सम्बन्ध में राजस्व विभाग, नगरपालिका व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम में क्रमशः 1. गोपाल अवस्थी वरिष्ठ लिपिक नगर पालिका पिहानी 2. आशीष बाजपेयी क्षेत्रीय लेखपाल 3.उ0नि0 मोहरसिंह थाना पिहानी व 4. का0 जगतपाल थाना पिहानी जनपद हरदोई द्वारा मौके पर जाकर जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष नूर मोहम्मद उपरोक्त द्वारा प्रस्तुत स्वामित्व संबंधी दस्तावेज विवादित भूमि से भिन्न है तथा प्रथम पक्ष नूर मोहम्मद उपरोक्त द्वारा प्रस्तुत प्रपत्र में एक मकान के ½ भाग के विक्रय का वर्णन है। जबकि निर्माणाधीन भूमि पर पूर्व में कोई मकान नहीं बना था। निर्माणाधीन जमीन कस्बा पिहानी के मो0 नागर में NZA आबादी की भूमि है। मोहल्ले के स्थानीय निवासियों द्वारा मौके पर बताया कि विवादित भूमि में नाजिम खां उपरोक्त व अन्य व्यक्तियों की गाड़ी आपसी सहमति से खड़ी होती है। उक्त भूमि में नाजिम खां की नीव भरी थी तथा निर्माणाधीन भूमि पर करीब 45-50 वर्षों से नाजिम खां उपरोक्त का कब्जा है। जिसके सम्बन्ध में संयुक्त टीम द्वारा स्पाट मैमो तैयार किया गया था जिसके उपरान्त नाजिम खां द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था।

उक्त जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्षो के मध्य हुई कहासुनी/विवाद के संबंध में थाना पिहानी पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में संलिप्त 02 व्यक्तियों 1. साजिद पुत्र साबिर 2. रिजवान पुत्र नवी रजा निवासीगण मोहल्ला नागर थाना पिहानी जनपद हरदोई को हिरासत में लेकर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *