थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लाइसेन्सी रायफल व कारतूस बरामद

*प्रेस नोट*

*दिनांक-08.09.2025*
*थाना बदलापुर, जनपद जौनपुर।*

*थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा हर्ष फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से लाइसेन्सी रायफल व कारतूस बरामद।*

प्रभारी निरीक्षक बदलापुर श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के कुशल संचालन मे विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर पुलिस टीम उ0नि0 प्रशान्त पाण्डेय मय हमराही कर्मचारी गण के द्वारा थाना स्थानीय के ग्राम देवरामपुर में हर्ष फायरिंग करने वाले अभियुक्त गण 1. जगन्नाथ यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव निवासी पचरुखवा थाना पवई जनपद आजमगढ़ 2. सुनील कुमार राजभर पुत्र रामअवध राजभर ग्राम सरैना थाना अहरौला जिला आजमगढ़ के कब्जे से 01 लाइसेन्सी रायफल .315 बोर व 03 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद करते हुए कारण गिरफ्तारी बताते हुए दिनांक-08.06.2025 बहद ग्राम देवरामपुर से हिरासत पुलिस में लिया गया । बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता*-
1. जगन्नाथ यादव पुत्र स्व0 राम अवध यादव निवासी पचरुखवा थाना पवई जनपद आजमगढ़
2. सुनील कुमार राजभर पुत्र रामअवध राजभर ग्राम सरैना थाना अहरौला जिला आजमगढ़

*बरामदगी-*
1.01 लाइसेन्सी रायफल .315 बोर व 03 खोखा कारतूस .315 बोर

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 श्री प्रशान्त पाण्डेय थाना बदलापुर जौनपुर।
2.उ0नि0 उदय प्रताप थाना बदलापुर जौनपुर।
3.का0 पिकेश कुमार थाना बदलापुर जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *