श्री अजय कुमार साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर, द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये सघन अभियान व आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के शांति व्यवस्था के क्रम मे श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के तथा प्रभारी निरीक्षक मछलीशहर श्री अवनीश कुमार राय कुशल पर्यवेक्षण में उ0नि0 श्री धनन्जय कुमार राय मय हमराही कर्मचारीगण के देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों के दौरान मरीमाई सड़क पुलिया के पास बहदग्राम कोरमलपुर से अभियुक्त अविनाश दूबे उर्फ मन्नू पंडित पुत्र अनिल दूबे निवासी दुदौली थाना सिकरारा जनपद जौनपुर करीब 25 वर्ष को दिनांक 09.02.2022 संदिग्ध वाहनों / व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान संदिग्ध तरीके से घुमकर भागते समय पकड़ा गया तथा अभियुक्त की जामा तलाशी से उसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किय़ा गया, जिसकी गिरफ्तारी समय करीब 16.10 बजे की गयी । उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 49/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
नाम पता अभियुक्त-
1. अविनाश दूबे उर्फ मन्नू पंडित पुत्र अनिल दूबे निवासी दुदौली थाना सिकरारा जनपद जौनपुर।
बरामदगी-
1.एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 67/19 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 55/20 धारा 147, 323, 406 भादवि थाना सिकरारा जनपद जौनपुर ।
3.मु0अ0सं0 49/22 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना म0शहर जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री धनन्जय कुमार राय, थाना मछलीशहर जौनपुर ।
2. हे0का0 बृजनाथ यादव, हे0का0 ओम प्रकाश प्रजापति, थाना मछलीशहर जौनपुर ।

