*दिनांक-16.10.2026*
*थाना मुगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की स्ट्रीट लाईट व मंदिर की घंटी बरामद-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टियों तथा शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मछलीशहर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना मुंगराबादशाहपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-342/26 धारा 303(2)बीएनएस व मु0अ0सं0 300/26 धारा 303(2)/ 324(4) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त रामरुप सिंह चौहान पुत्र बजरंगलाल चौहान निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर (पोल लाईट व मंदिर में घंटी चुराने वाले) को मुखबीर की सूचना के आधार पर इण्डस्ट्रियल एरिया सतहरिया से दिनांक-16.10.2026 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-*
रामरुप सिंह चौहान पुत्र बजरंगलाल चौहान निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर ।
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –*
मु0अ0सं0 342/26 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर।
मु0अ0सं0 300/26 धारा 303(2)/ 324(4) बी0एन0एस0 थाना मुगराबादशाहपुर जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण–*
16 स्ट्रीट लाईट हैविल्स कम्पनी
04 पीली धातु की घण्टी
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
2.उ0नि0 धनन्जय राय चौकी प्रभारी सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।
3.हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 संदीप यादव, का0 दिनेश सोनकर, रि0का0 सचिन कुमार थाना मुंगराबादशाहपुर जौनपुर।

