दहेज हत्या में आरोपी गिरफ्तार  

दहेज हत्या में आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार   प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामदुलार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर   संबंधित आरोपी राकेश कुमार यादव पुत्र स्व. रामलखन यादव, निवासी बोधीपट्टी, थाना सिंगरामऊ को नाभीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ मुकदमे में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी सिंगरामऊ थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामदुलार यादव, व सहयोगी कांस्टेबल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *