दहेज हत्या में वांछित युवक का किया अपहरण 

दहेज हत्या में वांछित युवक का किया अपहरण

परिजनों ने ससुराल वालों पर कार से खींच ले जाने का लगाया आरोप

प्रयागराज। पूरामुफ्ती में थाने के पास से 35 साल के एक युवक के अपहरण कर लिया गया है। परिवारवालों का आरोप है कि उसे क्रेटा कार में खींचकर उसमें सवार लोग भाग निकले। उधर पुलिस का कहना है कि युवक दहेज हत्या के मामले में वांछित है। परिवारवालों के आरोपों के बाबत जांच पड़ताल कराई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक महगांव का रहने वाला है और उसका नाम मोनू बताया गया। मोनू के मामा कमलेश कुमार निवासी असरौली ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर 11:45 की है। मोनू किसी काम से जा रहा था तभी पूरामुफ्ती थाने के पास उसे क्रेटा कार से आए कुछ लोगों ने रोक लिया। उन्होंने उससे कुछ देर बातचीत की और फिर उसे कार में खींचकर भाग निकले।

इसकी सूचना कुछ स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद थाने में सूचना दी गई। तब से लेकर 24 घंटे का समय बीत चुका है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

यह जानकारी मिली कि घटनास्थल के पास मोनू के ससुर की गाड़ी देखी गई। इसकी जानकारी देने पर पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया। परिवारवालों ने शक जताया कि इस घटना में मोनू के ससुरालवालों का हाथ हो सकता है।

इस मामले में पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष शांतनु सिंह ने बताया कि जिस युवक के अपहरण की बात बताई जा रही है, वह दहेज हत्या में वांछित है। कौशाम्बी के संदीपन घाट थाने में उस पर मुकदमा दर्ज है। फिलहाल उसकी तलाश की जा र

ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *