दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुई, शालिनी मिश्रा।

दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुई, शालिनी मिश्रा।

 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित तीसवें दीक्षांत समारोह में मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। पर्यावरण विज्ञान विभाग, स्नातकोत्तर सत्र 25-26 में शालिनी मिश्रा को प्रथम प्रयास में सर्वोच्च अंक प्राप्त होने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्य अतिथि मेजर जनरल गौरव गौतम एवं विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री, (उच्च शिक्षा) श्रीमती रजनी तिवारी रहीं।

शालिनी मिश्रा को पदक प्राप्त होने पर क्षेत्र में खुशी व्याप्त है। बताते चलें कि शालिनी मिश्रा, वरिष्ठ कवि,शायर एवं जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर प्रशांत मिश्र की भतीजी हैं जो करंजाकला ब्लॉक स्थित परसनी, सिद्दीकपुर, जौनपुर के मूल निवासी हैं। शालिनी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजन, माता-पिता एवं परिवार के सभी बड़ों दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *