दूल्हे की हत्या के आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम, एसएसपी का सख्त एक्शन
खेतासराय थाने में दर्ज हत्या केस में वांछित तीन अभियुक्तों की तलाश तेज
जौनपुर,02 मई । यूपी के जौनपुर में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन ने एक चर्चित हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है, जिससे उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस के मुताबिक, इनाम घोषित किए गए अभियुक्तों में प्रदीप बिंद पुत्र सोमारू बिंद निवासी चिकसाँवा थाना बरदह जनपद आजमगढ़, रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर तथा भोले राजभर पुत्र जियालाल निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-90/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।विदित हो कि बीते शुक्रवार की रात आरोपियों द्वारा शादी करने जा रहे दूल्हे की गोलियों से बौछार कर मौत की नीद सुलाकर तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को इन अभियुक्तों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।
———- Forwarded message ———
From: vishwa prakash <vishwaprakashjnp@gmail.com>
Date: Sat, 2 May, 2026, 5:25 pm
Subject: जौनपुर
To: <Dkulive1@gmail.com>
ब्यूरो प्रमुख
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
दूल्हे की हत्या के आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम, एसएसपी का सख्त एक्शन
खेतासराय थाने में दर्ज हत्या केस में वांछित तीन अभियुक्तों की तलाश तेज
जौनपुर,02 मई । यूपी के जौनपुर में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन ने एक चर्चित हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुंवर अनुपम सिंह ने फरार चल रहे तीन अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है, जिससे उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस के मुताबिक, इनाम घोषित किए गए अभियुक्तों में प्रदीप बिंद पुत्र सोमारू बिंद निवासी चिकसाँवा थाना बरदह जनपद आजमगढ़, रवि यादव पुत्र कमलेश यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय जनपद जौनपुर तथा भोले राजभर पुत्र जियालाल निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खेतासराय में मु0अ0सं0-90/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है।विदित हो कि बीते शुक्रवार की रात आरोपियों द्वारा शादी करने जा रहे दूल्हे की गोलियों से बौछार कर मौत की नीद सुलाकर तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को इन अभियुक्तों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था
को मजबूत बनाए रखा जा सके।

