दूसरे दिन पुलिस भर्ती परीक्षा मे 1889 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
अयोध्या।दूसरे दिन मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न हुई।जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में आयोजित हुई परीक्षा में 10272 अभ्यार्थियों मे से 8383 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया।वही 1889 विद्यार्थी परीक्षा मे शामिल नहीं हुए।पहली पाली में कुल 5136 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 4162 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए,जबकि 974 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।दूसरी पाली में कुल 5136 अभ्यर्थियों में से 4221 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 915 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही निगरानी व्यवस्था को मजबूत रखा गया। अभ्यर्थियों की पहचान और प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी कराई गई,परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर सहित अन्य आला अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए
।

