धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में 1 अभियुक्त गिरफ्तार
अलावल देवरिया (गोण्डा) 26 अगस्त। थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर जुलूस एवं कार्यक्रमों की सतर्कतापूर्वक निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा में बारावफात जुलूस के दौरान दूसरे धर्म के धार्मिक विश्वासों का अपमान करने एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से भड़काऊ नारे बजाने एवं लगाने के प्रकरण में तत्काल संज्ञान लेते हुए डी0जे0 लगे वाहन को डी0जे0 सहित सीज किया गया। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर शांति एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत 1 अभियुक्त रियाज अहमद पुत्र मो0 युनुस निवासी ग्राम बेलावाँ नाऊ पुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

