नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), कमलादेवी कॉम्प्लेक्स में सीए विनोद रावल की पुस्तक ‘ब्रिजिंग बॉर्डर्स’ का हुआ लोकार्पण, एनआरआई और वैश्विक भारतीय परिवारों के लिए यह पुस्तक बनेगी उपयोगी मार्गदर्शिका

ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नई दिल्ली : नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC), कमलादेवी कॉम्प्लेक्स स्थित मल्टीपर्पज़ हॉल में चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं अमेरिका के एनरोल्ड एजेंट (EA) सीए विनोद रावल की नई पुस्तक “Bridging Borders – Taxation, Repatriation & Succession” का भव्य लोकार्पण आयोजित किया गया । इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां और विशेषज्ञ मौजूद रहे।
सीमा-पार वित्तीय और कर संबंधी विषयों पर केंद्रित है पुस्तक
यह पुस्तक विशेष रूप से एनआरआई (NRI), प्रवासी भारतीयों, वैश्विक स्तर पर जुड़े भारतीय परिवारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट, टैक्स सलाहकारों और वित्तीय पेशेवरों को ध्यान में रखकर लिखी गई है। इसमें सीमा-पार कराधान (Cross-border Taxation), विदेश से धन की वापसी (Repatriation), उत्तराधिकार योजना (Succession Planning), विरासत (Inheritance) और विभिन्न देशों के नियामकीय अनुपालन (Regulatory Compliance) जैसे जटिल विषयों को सरल, व्यावहारिक और उदाहरणों के साथ समझाया गया है।
वैश्विक वित्तीय चुनौतियों का मिलेगा व्यावहारिक समाधान
पुस्तक का उद्देश्य विदेशों में रहने वाले भारतीयों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय मामलों से जुड़े परिवारों को कर, संपत्ति प्रबंधन और उत्तराधिकार से जुड़े कानूनी एवं वित्तीय पहलुओं की बेहतर समझ प्रदान करना है। लेखक ने अपने पेशेवर अनुभव के आधार पर ऐसे समाधान प्रस्तुत किए हैं, जो पाठकों को सही वित्तीय निर्णय लेने में मदद करेंगे। इस पुस्तक के लोकार्पण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं । कार्यक्रम में पुस्तक के विषयों और वैश्विक वित्तीय परिदृश्य में उनकी प्रासंगिकता पर भी चर्चा की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *