नई दिल्ली भारतीय कला, संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नृत्य कल्प डांस अकादमी की ओर से ‘नृत्य समारोह’ का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ / सत्य प्रकाश उपाध्याय
नई दिल्ली। भारतीय कला, संस्कृति और शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नृत्य कल्प डांस अकादमी की ओर से ‘नृत्य समारोह’ का आयोजन किया गया। ‘भारतीय कला एवं संस्कृति का उत्सव’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में नृत्य और संगीत के माध्यम से देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया गया। समारोह का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ भारतीय कला परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन नृत्य कल्प डांस अकादमी की संस्थापक एवं आयोजक आचार्य कल्पना के नेतृत्व में किया गया। समारोह में करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशेष रवि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कला के क्षेत्र में योगदान के लिए संगीता कुलश्रेष्ठ और गोविंद कुमार चौधरी को ‘कला साधक शिरोमणि सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान भारतीय कला और संस्कृति की विविधता, परंपराओं तथा शास्त्रीय नृत्य की महत्ता को रेखांकित किया गया। कलाकारों की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक विरासत की सुंदरता को सामने लाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
आयोजक आचार्य कल्पना ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक चेतना और परंपराओं का अभिन्न अंग है। ऐसे आयोजनों से न केवल कला का संरक्षण होता है, बल्कि नई पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि और सम्मान भी बढ़ता है।
‘नृत्य समारोह’ के माध्यम से भारतीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने और युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *