नगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
फोटो
अयोध्या।कोतवाली नगर पुलिस में ई-रिक्शा पर बिठाकर रुपए चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मनोज शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान दीपक पुत्र स्व0 लालमन निवासी मथानी थाना महरुआ जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। बताया कि चौकी प्रभारी हवाई पट्टी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी को राजा बोध का पुरवा नहर के पास पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

