नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में पहुंची सैकड़ो महिलाएं

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में पहुंची सैकड़ो महिलाएं

 

 

सुलतानपुर । लंभुआ ब्लॉक परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया हैं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी मीना चौबे ने महिलाओं को संबोधित किया उन्होंने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,उज्ज्वला योजना,मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,लखपति दीदी योजना और 33% महिला आरक्षण कानून के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी मीना चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम हो रहा हैं अब महिलाएं सिर्फ घर तक सीमित नहीं बल्कि देश निर्माण में बराबर की भागीदार हैं

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुमार बहादुर सिंह, भाजपा नेत्री रेखा बरनवाल समेत कई भाजपा पदाधिकारी एवं महिला ग्राम प्रधान,आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हु

ई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *