निजीकरण को लेकर ब रे का कर्मचारियों ने दिया प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा 

निजीकरण को लेकर ब रे का कर्मचारियों ने दिया प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा

देश की उपासना ब्यूरो

वाराणसी:ब रे का में निरंतर बढ़ते निजीकरण की समस्या को लेकर डी एल डब्लू मेंस यूनियन (ए आई आर एफ) के नेतृत्व में ब रे का कर्मचारियों के बीच चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के उपरांत लगभग 3300 से ज्यादा कर्मचारियों से हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सहायक पुलिस कमिश्नर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन,प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय को सौंपा।जिसमें ब रे का में किए जा रहे निरंतर निजीकरण एवं आउट सोर्सिंग के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि करोड़ो रुपये के इन्फ्रास्टचर तथा पर्याप्त मैन पावर होने के बावजूद मनमाने तरीके से ब रे का में होने वाले वो कार्य जो नियमित तरीके से कर्मचारियों द्वारा संपन्न किए जाते थे,उसे एक साजिश के तहत रेल मंत्रालय को गलत सूचना प्रदान कर ठेके के माध्यम से निजी हाथों में दे दिए गए।जिसमें प्रमुख रूप से लिफ्टरों का संचालन,टर्बो सुपर चार्जर की ओवरहालिंग,पावर पैक असेंबली,पेंटिंग के कार्य,ब्लॉक निर्माण एवं बोगी निर्माण के कार्यों समेत अनेकों असेंबली के कार्य जो ब रे का कर्मचारियों द्वारा किया जाता था।कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि गहरी साजिश के तहत कर्मचारियों के हाथों से कामो को छीन कर निजी कंपनियों को सौंपने की साजिश कर पूर्वांचल के एक मात्र केंद्र सरकार के उत्पादन इकाई को निजीकरण की ओर धकेलने की साजिश है।जो निंदनीय है,जिसकी जानकारी माननीय सांसद वाराणसी एवं प्रधानमंत्री भारत सरकार को होना जरूरी है।

ब रे का कारखाने के लंच ब्रेक का सायरन बजते ही सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी कारखाने के पूर्वी गेट पर एकत्रित हो गए इसके उपरांत निजीकरण,एवं आऊट सोर्सिंग के खिलाफ नारेबाजी एवं हाथ में निजीकरण एवं आऊट सोर्सिंग के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां ले कर जुलुस की शक्ल में प्रशासन भवन गेट पर पहुंचकर जिला प्रशासन की तरफ से नामित असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर को 3300 से ज्यादा कर्मचारियों के हस्ताक्षरित माननीय प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।और निजीकरण के खिलाफ आवाज को बुलंद किया गया। जुलुस एवं ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से यूनियन के महामंत्री अरविन्द श्रीवास्तव,त्रिलोकी नाथ सिंह,शिवबालक प्रसाद ,अजय कुमार ,नवीन राय,अरविन्द प्रधान,अनंत सिंह, एस.पी.राय,वीरेश पाण्डेय,आशुतोष कुमार,नीलेश राय,धनंजय राय,अभिषेक वर्मा,अभिमन्यु राय,गोपाल घटक,शिव कुमार यादव,संजय शुक्ला,कमलेश,अविनाश,शुभम चौधरी, बी. डी.दुबे,अमित यादव,रवि नारायण सिंह,कर्मचारी परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह,संजय मिश्रा,समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अरविन्द कुमार श्रीवास्तव

महामंत्री

डी एल डब्लू मेंस यूनियन (AIRF)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *