निरीक्षण के दौरान बढ़ौना में क्षेत्रीय आशा बृजबाला मौर्या, आंगनवाड़ी श्यामा देवी, अर्बन जौनपुर में एएनएम शशिकला देवी, आशा सरिता सिंह, आंगनवाड़ी संजू यादव पर्यवेक्षक राकेश सिंह उपस्थित रहें।

प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जौनपुर मनीष कुमार पाल ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश सत्र-2026-27 में प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है अर्ह एवं इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट http://www.scvtup.in पर जाकर 04 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

——–
जौनपुर 15 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-02

जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव एवं सहायक मलेरिया अधिकारी अशोक कुमार द्वारा फाइलेरिया निरीक्षक अभिषेक सोनकर के साथ अर्बन जौनपुर के नखास मोहल्ले में एवं ब्लॉक सिकरारा के बढ़ौना, एवं लालबाजार में में संचारी दस्तक अभियान संबंधित गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया गया। ब्लॉक सिकरारा के बीसीपीएम अजीत सिंह उपस्थित रहें।
निरीक्षण के दौरान बढ़ौना में क्षेत्रीय आशा बृजबाला मौर्या, आंगनवाड़ी श्यामा देवी, अर्बन जौनपुर में एएनएम शशिकला देवी, आशा सरिता सिंह, आंगनवाड़ी संजू यादव पर्यवेक्षक राकेश सिंह उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान जनसमुदाय से वार्ता कर संचारी,दस्तक अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, पोस्टर पैम्फलेट, बैनर आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान आशाओं को कार्ययोजना के अनुसार गतिविधियां संपादित करने, लक्षण युक्त मरीजों को ई कवच पोर्टल पर विवरण अपलोड करने, एंटोमोलॉजिकल सर्वे, सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन आदि कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। संचारी दस्तक अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास विभाग से आशा आंगनवाड़ी द्वारा घर घर भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। लक्षण युक्त मरीजों को चिन्हित कर उनको जांच उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्रों पर संदर्भित किया जाएगा। नगर विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वार्डो, ग्रामों में साफ सफाई, झाड़ी कटाई, जल निकासी एंटी लार्वा रसायन स्प्रे आदि कार्य कराए जा रहे हैं।
पशु पालन विभाग द्वारा शूकर पालकों को शूकर बाड़ों की साफ सफाई, अन्य व्यवसाय अपनाए जाने के बारे में जागरूक करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, कृषि विभाग द्वारा लोगों को चूहे छछूंदर से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु गोष्ठी, रैली, पोस्टर प्रतियोगिता आदि के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
समस्त जनपद वासियों से अनुरोध है कि सभी अपने अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें, झाड़ियों को न उगने दें, जल जमाव न होने दें, नालियों में कूड़ा कबाड़ न डालें, रुके हुए पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें, कूलर, गमला, फ्रिज की ट्रे आदि में जमा पानी सप्ताह में एक बार अवश्य बदल दें, टंकियों को ढक कर रखें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, खुली बदन न सोएं, सोते समय मच्छरदानी लगाएं, खुले में रखी खाद्य सामग्रियों का सेवन न करें, बुखार हो तो तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपना निःशुल्क जांच उपचार कराएं, जनपद जौनपुर में समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में संचारी रोगों के जांच उपचार हेतु आवश्यक दवाएं जांच किट, उपकरण आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
———-
जौनपुर 15 जुलाई, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-03

विकास खंड धर्मापुर में स्कूल चलो अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ। अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने कहा कि “कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।“ उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया।

इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई, क्षेत्रवासियों को शिक्षा के महत्व, नियमित विद्यालय उपस्थिति तथा परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हरिनाथ यादव, कमलेश कुमार यादव, महेंद्र कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव, विक्रम प्रकाश, हवलदार राम, मनीष, सुजीत श्रीवास्तव एवं संगीता राय सहित अनेक शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *