नोएडा, ग्रेटर नोएडा मे प्रॉपर्टी खरीदना होगा और महंगा, सर्किल रेट में 15 से लेकर 70 फ़ीसदी तक की होगी बढ़ोतरी:-

ब्यूरो/ चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा :- नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्लेटो की रजिस्ट्री, मकान दुकान, जमीन खरीदना अब होगा महंगा| गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने अलग-अलग जगहों के हिसाब से सर्किल रेटो में 15 से लेकर के 70 फ़ीसदी तक का इजाफा करने की घोषणा की है| निबंधन विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लगभग 10 वर्षों के बाद कृषि भूमि, राजस्व ग्राम, प्राधिकरण क्षेत्त्रो के डीएम सर्किल रेट बढ़ाने का मसौदा तैयार किया है, सबसे अधिक सर्किल रेट 70% जेवर क्षेत्र की जमीनों का प्रस्ताव है| जबकि नोएडा,ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण मैं फ्लैटो की रजिस्ट्री मैं 20 से 30% का ईजफा होगा जिससे कि खरीदारों को रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा| गौतमबुद्ध नगर जिले में कृषि भूमि की दरों में अंतिम वर्ष 2015 मैं डीएम सर्किल रेट मैं बढ़ोतरी हुई थी| 5 अप्रैल तक लोग संबंधित विभागों में अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं, जिनके निस्तारण के बाद जिलाधिकारी नई प्रस्तावित दरों को लागू कर देंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *