नोएडा में एक हजार से अधिक लोगों की पीएफ पेंशन रोकी गई, करण आवश्यक जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं कराया गया:-

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा में एक हजार से अधिक लोगों की पीएफ पेंशन अस्थाई रूप से रोक दी गई है, कारण इन लोगों ने एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी पीएफ पेंशन के लिए आवश्यक जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं कराया है| भविष्य निधि आयुक्त प्रथम सुयस पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएफ पेंशन के लिए व्यक्ति को साल में एक बार अपना जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवाना होता है, जिन्होंने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है और एक साल या एक साल से अधिक का समय बीत चुका है उनकी पेंशन अस्थाई रूप से रोक दी गई है| उन्होंने बताया कि पीएफ पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करवाने के कई आसान तरीके भी हैं, जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कार्यालय में जाकर या फिर घर बैठे मोबाइल फोन से फेस ऑथेंटिकेसन के जरिए बड़ी ही आसानी से इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है| जैसे ही पेंशन धारकों के द्वारा यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, उसके बाद पुनः पेंशन नियमित रूप से चालू कर दी जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *