मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जनपद के युवाओं को मिला नया संबल: ₹5 लाख की सहायता से साकार हुआ युवाओं का उद्यमी बनने का सपना
*दुग्ध उत्पाद, जेन्ट्स पार्लर और डिजिटल सेवाओं में बढ़ी युवाओं की भागीदारी*
*सी० एम० युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों के सफलता की कहानी*
जौनपुर, 03 जनवरी, 2025 (सू०वि०)- उपायुक्त उद्योग ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना जनपद जौनपुर के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही है। इस योजना के अंतर्गत जनपद के कई शिक्षित युवा स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रहे है, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं सेवाओं का विस्तार भी हुआ है।
इसी क्रम में प्रदीप पाल, पुत्र श्री राम आसरे पाल, निवासी ग्राम व पोस्ट जमैथा, जनपद जौनपुर ने बताया कि उन्होंने आईटीआई एवं बी०ए० तक शिक्षा प्राप्त की है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण उन्होंने जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर से संपर्क कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की जानकारी प्राप्त की। योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र जौनपुर एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा अहमदपुर के सहयोग से उन्हें ₹5.00 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने ग्राम जमैथा में दुग्ध उत्पाद व्यवसाय की स्थापना की। वर्तमान में वे स्थानीय क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति कर रहे हैं तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने में योगदान दे रहे हैं।
इसी प्रकार प्रिंस राज शर्मा, पुत्र श्री राकेश शर्मा, निवासी ग्राम व पोस्ट नईगंज, जनपद जौनपुर ने बताया कि उन्होंने बी०ए० तक शिक्षा प्राप्त की है। योजना की जानकारी प्राप्त कर जिला उद्योग केन्द्र जौनपुर एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा पॉलिटेक्निक के माध्यम से ₹5.00 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त कर ग्राम नईगंज में जेन्ट्स पार्लर व्यवसाय की स्थापना की। वर्तमान में वे स्थानीय जनसमुदाय को सेवाएं प्रदान कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बने हैं।
योजना के एक अन्य लाभार्थी गौरव कुमार यादव, पुत्र श्री केदारनाथ यादव, निवासी ग्राम जर्रो, पोस्ट मल्हनी, ने एम०एस०सी०, बी०एड० एवं बीटीसी तक शिक्षा प्राप्त की है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र जौनपुर एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मल्हनी के सहयोग से ₹5.00 लाख की सहायता प्राप्त कर शाहगंज क्षेत्र के लपरी चौराहा में यथार्थ डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की। इसके माध्यम से डिजिटल शिक्षा सेवाएं प्रदान कर वे स्थानीय विद्यार्थियों को लाभान्वित कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त भागवत प्रसाद, पुत्र श्री हिन्छ लाल, निवासी ग्राम फतुही खुर्द, पोस्ट परियत, जनपद जौनपुर ने एम०ए०, बी०एड० एवं सीसीसी तक शिक्षा प्राप्त की है। योजना के अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र जौनपुर एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा आलमगंज के सहयोग से ₹5.00 लाख की वित्तीय सहायता प्राप्त कर उन्होंने बरसठी क्षेत्र के गोरा पट्टी में भागवत जन सेवा केन्द्र की स्थापना की। इस सेवा केन्द्र के माध्यम से वे स्वयं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी लाभान्वित कर रहे हैं।
उपरोक्त सभी लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना को युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति सादर आभार व्यक्त किया है।

