नोएडा सेक्टर 63 अंतर्गत हिंडन नदी में नहाने गया 22 वर्षीय युवक ‘सूरज’ डूब गया

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा सेक्टर 63 अंतर्गत हिंडन नदी में आज शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास 22 वर्षीय सूरज नामक युवक नहाने के लिए गया था लेकिन गुरुवार की हुई तेज बारिश के कारण नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव भी तेज था, सूरज पानी के तेज बहाव में आ गया और देखते ही देखते वह डूबता चला गया उसके साथ उसके दो दोस्त भी नहाने के लिए गए थे, “देश की उपासना” समाचार पत्र से बातचीत में सूरज की मां ने बताया कि उनका लड़का हरिद्वार जाने के लिए कपड़े वगैरा पैक करवाया था जाने से पहले वह हिंडन नदी में डुबकी लगाने के लिए गया था, उसकी मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने भी उसको डूबते हुए देखा और पीछे-पीछे दौड़ी लेकिन वह कुछ दूर तक दिखाई दिया फिर पानी के बहाव में बहता चला गया, वह तुरंत नजदीक की चौकी सेक्टर 63 अंतर्गत 25 फुटा रोड पर गई और वहां के चौकी इंचार्ज आशीष चौधरी से मिली और जैसे ही इस दुर्घटना की सूचना चौकी इंचार्ज आशीष चौधरी को मिली वह तुरंत आनन-फानन में अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए, उन्होंने तुरंत अपने से बड़े अधिकारियों को सूचना दी और गोताखोरों की टीम को भी बुलाया, दुर्घटना की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस के अधिकारियों में एस एच ओ अमित कुमार, एसीपी दीक्षा सिंह, एडीसीपी स्वतंत्रदेव तथा नोएडा एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए तथा गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई और युवक को ढूंढना चालू कर दिया गया, लेकिन दोनों टीमों के कड़े प्रयास के बावजूद अभी युवक को निकाला नहीं जा सका है | नदी में बहाव तेज होने और अंधेरा बढ़ जाने के कारण प्रशासन को कड़ी मस्कट करनी पड़ रही है, समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल पाया है, पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की संयुक्त टीम के द्वारा लगातार युवक की तलाश की जा रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *