गोरखपुर मंडल ब्यूरो आशुतोष चौधरी : गोरखपुर शहर के सभी स्थानों एवं थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं जो काम भी करते हैं गोरखपुर शहर में नौका विहार पर घूमने आने वाले पर्यटकों का हजारों लाखों संख्या में भीड़ होती है व जिले भर के साथ-साथ अंतर्जनपदीय जिले से तमाम पर्यटक आते हैं लेकिन वही गोरखपुर के रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के नौकायान पर लगे कैमरे खराब होने के वजह से जो भी आए दिन दुर्घटना एवं लूट, छिनैती की जाती है लेकिन यहां लगे कैमरे सही तरीके से अगर काम करने लगे तो यहां पर जो भी घटनाएं घटित होती है इस कैमरे की सहायता से यहां पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना करने वाले को पकड़ने में आसानी हो सकती है लेकिन नौकायान पर लगे कैमरे खराब होने की वजह से यहां पर अपराधी आराम से घटना को अंजाम देते हैं यहां जो भी घटना घटती है उसे पर्दाफाश करने में काफी समस्याएं होती हैं वही इस खराब कैमरे पर किसी आला अधिकारियों की नजर नहीं पड़ता है अगर नजर पड़ता तो जो भी यहां आए दिन चोरिया, घटनाएं होती हैं वह चोरियां कम हो जाती।और चोरों को पकड़ने में आसानी हो होती।लेकिन कैमरा सही तरीके से काम करता तो यहां पर चोरियां घटनाएं कम हो जाती।अब यह देखना है कि आला अधिकारी का इस कैमरे पर नजर पड़ती है या नहीं और यह कैमरा कब काम करना शुरू करेगा।

