परंपरागत तरीके से कराया गया कन्यापूजन 

परंपरागत तरीके से कराया गया कन्यापूजन

लालगंज, मीरजापुर। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति लहंगपुर के तत्वावधान में पिछले कई वर्षों से आयोजित किए जा रहे दुर्गा पूजन एवं कन्या पूजन, प्रसाद की परंपरा इस वर्ष भी जारी रही। सोमवार दोपहर बाद लहंगपुर बाजार में स्थित मां दुर्गा के पंडाल में भव्य कन्या पूजन एवं प्रसाद का आयोजन किया गया। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1001 से अधिक कन्याओं को प्रसाद के बाद स्टील प्लेट, कलम काफी वितरित किया गया। यह कार्यक्रम हवन के बाद चालू किया गया। समारोह में 1 से 10 वर्ष तक की कन्याओं का पूजन एवं भव्य भंडारे में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों के अनुसार पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1001 से अधिक कन्याओं का पूजन एवं भंडारे में प्रसाद वितरण की तैयारी है। मां दुर्गा के प्रिय भोग हलुआ के साथ पूड़ी, कद्दू और आलू टमाटर की सब्जी का विशेष प्रसाद परोसा गया। इस अवसर पर आलोक कुमार दुबे, बाबा पाल प्रधान प्रतिनिधि, राजन जायसवाल, समरनाथ पूर्व प्रधान, अंकित जायसवाल, पवन जायसवाल, संजय जायसवाल, प्रदीप यादव, धीरेंद्र जायसवाल, प्रमोद मौर्य, विजय गुप्ता, विजय जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, पंकज जायसवाल, अशोक कश्यप, राजेंद्र जायसवाल, आकाश मिश्रा, महेश शर्मा, कृष्णकांत सिंह, राजेश जायसवाल, गौरव जयसवाल, शिवम जायसवाल, मनोहर विश्वकर्मा आदि लोग प्रसाद वितरण में सहयोग करते देखे गए।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *