पाँच वर्ष से अधिक पुराने 6,831 लंबित वादों का करें निस्तारण- कमिश्नर 

पाँच वर्ष से अधिक पुराने 6,831 लंबित वादों का करें निस्तारण- कमिश्नर

राजस्व वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

24 से 27 अगस्त तक विशेष अभियान चलाने तथा 30 अगस्त तक तहसीलों के विस्तृत निरीक्षण के निर्देश

प्रयागराज। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व वादों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा तहसीलों में कार्यों की प्रभावी निगरानी के संबंध में आयुक्त कार्यालय स्थित गांधी सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने राजस्व वादों के निस्तारण को और प्रभावी बनाने के लिए कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए नए प्रारूप के अनुसार तहसीलों में प्रपत्र तैयार करने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने वर्तमान खतौनियों में दर्ज सरकारी भूमि का विवरण भी इसी प्रारूप में तैयार कराने के निर्देश दिए।

सभी एडीएम को अपने क्षेत्र की तहसीलों का गहन निरीक्षण कर नए प्रारूप के प्रभावी क्रियान्वयन एवं रजिस्टरों के नियमित संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

मंडलायुक्त ने पाँच वर्ष से अधिक पुराने लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। वर्तमान में प्रयागराज में 2,076, फतेहपुर में 225, कौशांबी में 3 तथा प्रतापगढ़ में 4,527, कुल 6,831 ऐसे प्रकरण लंबित हैं। उन्होंने इनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कर ऐसे वादों की संख्या शून्य करने के निर्देश दिए।

निस्तारण की गुणवत्ता पर जोर देते हुए प्रत्येक प्रकरण में दोनों पक्षों को सुनने, तथ्यों एवं अभिलेखों का समुचित परीक्षण करने तथा निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दि

ए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *