रूदौली-अयोध्या। आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजे व होली पर्व के को देखते हुए मंगलवार को भेलसर चौकी पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक रुदौली शशिकांत यादव ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाई चारे का संदेश देता है।इससे लोगों को सीख लेनी चाहिए रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें।अगर रंग खेलते वक्त किसी से कुछ मतभेद होता है तो उस पर रंग ना डालें।भाई चारे का माहौल बनाए रखें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो सके।उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के परिणाम को लेकर किसी प्रकार हुड़दंग न करने की अपील की।उन्होंने कहा कि होली पर्व व विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।चिन्हित होलिका दहन स्थल पर होलिका का दहन करें।
चौकी प्रभारी सन्तोष उपाध्याय ने कहा गांवो में किसी प्रकार का कोई विवाद हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।व्यवस्था में खलल डालने वालो को बक्सा नही जाएगा।इस मौके पर पूर्व प्रमुख मोहम्मद अहमद,प्रधान भेलसर मोहम्मद अलीम उर्फ गय्यम,राम कुमार प्रधान,जितेंद्र यादव,पारस नाथ,सत्ती लाल,राम करन रावत,राम वृक्ष मौर्य,मैकू लाल,मोहम्मद अरसद सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

