थाना कटरा पुलिस ने 05 शातिर मादक पदार्थ तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ सहित किया गिरफ्तार

उमाकान्त श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
शाहजहाँपुर:
पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द के निर्देशन में जनपद को अपराध मुक्त करने के अभियान एवँ रोकथाम के चलते जहाँ अपराधियों में भय व्याप्त है वहीँ कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग अपनी मनमर्जी को कायम रखने का हौसला बढ़ाते हैं। जिन्हें थानाध्यक्षों की सरगर्मी एवँ मुखबिरी के चलते मुँह की खानी पड़ती है। इसी सरगर्मी के चलते थाना कटरा पुलिस टीम ने पाँच लोगों को भारी मात्रा में अबैध मादक पदार्थ गाँजा सहित गिरफ्तार किया है ।
प्रभारी निरीक्षक थाना कटरा के नेतृत्व मे थाना कटरा पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक सतीश कुमार हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार , अजय राना एवँ आरक्षी नवीन कुमार , अंकुर मलिक , अर्जुन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने व रोकथाम जुर्म , तलाश वांछित अपराधियों की तलाश में टीम भ्रमणशील थी । वहीँ दोपहर बाद समय करीब पौने तीन बजे क्षेत्र में पड़ने वाले लाल पैट्रोल पम्प के पास हाईवे पर थाना निगोही निवासी सुरेन्द्र सिह उर्फ सोनू एवँ मोनू उर्फ विरेन्द्र व शहजाद अली तथा शेर धुजेन्द्र विक्रम धाता एवँ थाना खुदागंज के मोहल्ला हनुमान गली निवासी मुकेश को तीन – तीन किलो मादक पदार्थ गाँजा एवँ एक हीरो डीलक्स बाइक एवँ दो मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना कटरा पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया ।
पांचो आरोपियों ने संयुक्त रूप से की गयी पूँछतांछ में बताया कि हम लोग सरदार ट्रक ड्राईवर से इकठ्ठा गांजा खरीद लेते है । यह ट्रक ड्राईवर झारखण्ड से अपने ट्रक मे गांजा छुपा कर लाता है । खरीदे हुये गांजे को हम फुटकर मे चार – चार ग्राम की पुडिया बनाकर बेच देते है । जिससे हमे काफी फायदा होता है । आज हम लोग इसी ट्रक ड्राईवर से माल खरीदकर जा रहे थे । कि पकड़े गये । अभियुक्त सुरेन्द्र सिह उर्फ सोनू थाना निगोही में दर्ज धारा 363 / 366 / 376 में 10 वर्ष के कारावास की सजा होने के बाद अपील पर उच्च न्यायालय से बेल पर होना बताया गया है ।

