पूरा कलंदर पुलिस ने दो मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार
फोटो
अयोध्या।आखिरकार जिले की पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।इस घटना को चुनौती मानते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना पूरा कलंदर अश्वनी कुमार पाण्डेय ने संबंधित चौकी प्रभारी को इस घटना को करने वाले आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।जिसका असर यह रहा कि पुलिस की रातभर चली घेराबंदी के बाद उन्हें दबोचा।पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक श्री पाण्डेय ने बताया कि भरतकुंड के पास एक युवक से मोबाइल छीनकर दो युवक फरार हो गए थे।घटना की सूचना मिलते ही पूराकलंदर थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई।बताया कि चौकी प्रभारी कमलेश साहनी, उपनिरीक्षक शशांक पाठक और अन्य पुलिसकर्मियों ने देर रात तक संभावित ठिकानों पर दबिश दी। कई घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों सचिन सिंह और नमन निषाद को गिरफ्तार किया।पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।बताया कि क्षेत्र मे जनता की सुरक्षा और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की जगह खुला आसमान नहीं बल्कि जेल की सलाखें है।

