*पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने समसपुर में वृक्षारोपण किया 

*पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने समसपुर में वृक्षारोपण किया

*

हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने कछौना ब्लॉक के अन्तर्गत ग्राम समसपुर में वृक्षारोपण किया और उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ‘वृक्षारोपण कार्यक्रम’ अत्यंत आवश्यक हैं। यह कार्यक्रम हवा को शुद्ध करते हैं, मिट्टी के कटाव को रोकते हैं, और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड सोखकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं, जिससे सांस लेने योग्य हवा मिलती है।तापमान नियंत्रण: पेड़ों की छाया और वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया से स्थानीय तापमान कम रहता है। पेड़ों की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखती हैं, जिससे भू-जल स्तर बढ़ता है।वन्यजीवों को आश्रय: विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों और जानवरों को प्राकृतिक आवास मिलता है। यह कार्यकम का आयोजन ग्राम प्रधान समसपुर के द्वारा किया गया इस मौके पर देवेन्द्र कुमार सिंह, रामकुमार, नरेंद्र, सिंह गुड्डू कश्यप, शेषराम रामलोटन वर्मा, रंजीत कुमार गौतम सुरेश कुमार, अरविन्द कुमार राजाराम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *