पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर मरीजों में बांटा फल
-सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में मरीजों को बांटी गई फल एवं फ्रूटी की किट
मिल्कीपुर-अयोध्या। जननायक एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव की पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी अनिल यादव पप्पू एवं नागीपुर के प्रधान प्रतिनिधि शशांक यादव ने सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचकर अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए आए करीब 200 मरीजों को फल वितरित किए। दोनों ने मरीजों के बीच केला, सेब, अनार और फ्रूटी की किट बनाकर वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वरू बाबू मित्रसेन यादव को याद करने का सबसे अच्छा तरीका जरूरतमंदों और बीमार लोगों की सेवा करना है। इसी भावना के साथ अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।
समाजसेवी अनिल यादव पप्पू ने कहा कि स्वर्गीय बाबू मित्रसेन यादव गरीबों और जरूरतमंदों के मसीहा थे। उन्होंने जीवनभर दबे-कुचले, शोषित और वंचित लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया। गरीबों के अधिकार और सम्मान के लिए उन्होंने सदैव संघर्ष किया और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे। इस मौके पर अमर यादव पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, उमेश यादव , कमलेश यादव, अजय तिवारी अज्जू, धर्मेंद्र यादव, रजनीश यादव, अमन यादव, अवनीश पाल,अंकित यादव, शिवम पांडेय ,अमित यादव ,राहुल शर्मा ,संदीप यादव, पंकज यादव अंकित यादव धर्मेंद्र यादव चौधरीपुर पवन यादव चंदन कुमार अनस अहमद जितेंद्र यादव अतुल यादव अस्पताल के सीएमएस डा.रवि पाण्डेय, डॉ सत्येंद्र मौजूद रहे। अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई अयोध्या की एक बैठक कचहरी स्थित सेनानी भवन मे आयोजित की गई ,कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अरविंद कौल ने की और संचालन परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया, बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 35 वे स्थापना दिवस सेवा सप्ताह पखवारा कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई, जो की 7 सितंबर से आरंभ होकर 12 सितंबर तक चलेगा, जिसमें प्रमुख रूप से जेल में बंद विचाराधीन कैदियों से मुलाकात, वृद्धावस्था आश्रम में जाकर लोगों से मिलना, कचहरी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम ,रक्तदान शिविर का आयोजन एवं चिकित्सासीय कैंप लगाकर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई। बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता परिषद के महामंत्री रत्नेश सिंह ,उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ,अजय प्रताप सिंह, अनीता पाठक, दीप्ति पांडे, वर्षा , बबीता मौर्य, राधा रमन सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी शामिल रहे।

