प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु पहुंचे अयोध्या

प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु पहुंचे अयोध्या
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या :डॉ बृज किशोर होम्योपैथी डिग्री कॉलेज में होम्योपैथी के जनक सर हैनिमैन की प्रतिमा का किया अनावरण*।
मीडिया से की बातचीत। कहा डॉक्टर हैनिमैन एलोपैथिक के डॉक्टर थे उन्होंने होम्योपैथिक विधा की खोज की।जर्मनी की बात सर्वाधिक लोकप्रिय दुनिया में अगर कोई देश है तो भारत है जहां पर होम्योपैथिक विधा का इस्तेमाल होता है। यह दवा सस्ती होती है और कारगर होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में और 2017 में उत्तर प्रदेश में सीएम योगी ने आयुष मंत्रालय का गठन किया। जिसमें आयुर्वेद होम्योपैथिक यूनानी योग प्राकृतिक चिकित्सा जैसे विधा शामिल है। उत्तर प्रदेश में कुल 19 राजकीय मेडिकल कॉलेज है जिसमें 9 मेडिकल कॉलेज होम्योपैथिक के है। एक नया मेडिकल कॉलेज बनारस में खोला गया है। अयोध्या में पहले से ही होम्योपैथिक महाविद्यालय है। राजकीय आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है बहुत जल्द ही उसका उद्घाटन होगा। पवित्र सावन माह पर बोले आयुष मंत्री। कहा यह आध्यात्म का विषय है।भगवान राम हमारे लिए आस्था के केंद्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *