प्रदेश के कोने-कोने से रोग मुक्ती के लिए भेला पीने आते हैं लोग, 3 दिन लगातार चलता है यह मेला

जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा

ऐतिहासिक भेलहिया मेला में लोग जौनपुर शहर से ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जगहों से भी हजारो की संख्या में लोग यहां आते हैं। रोग से मुक्ति पाने के लिए भेला पीने जौनपुर शहर के करंजाकला ब्लॉक के गिरधरपुर गांव में लगने वाले ऐतिहासिक भेलहिया मेला में आते हैं यह मेला दीपावली पर्व पर लगता है और 3 दिन तक चलता है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में लगने वाले ऐतिहासिक भेलहिया मेला मे हजारो लोग आते है।मेले मे राउर बाबा,भुनगा माता के दर्शन कर पोखरे मे स्नान कर भेला का रस पीते है।ऐसा माना जाता है की दर्शन और पोखरे मे स्नान करने शरीर से कई रोग खत्म हो जाते है इसी मान्यता से हर साल मेला का आयोजन किया जाता है ।

कोरोनावायरस के चलते पिछले वर्ष यह मेला नहीं लग सका था लेकिन कोरोनावायरस तार ने इस बार लोगों को राहत दी है और इस बार जमकर लोग मेले की तैयारी कर रहे हैं मंगलवार सुबह से ही दूर दराज के लोग दुकानें लगाने के लिए यहां आना शुरू कर दिए है। मेले में 500 से अधिक मिठाई,खिलौने सहित अन्य चीजों की दुकानें लगती है।

दीपावली के पर्व पर लगने वाला भेलहिया मेला मे आस -पास के गांव से सैकडो लोग बेला और उपली लेकर मेला स्थल पर मंगलवार से ही डटे हैं दुकानदारों ने इस बार कोरोनावायरस से मिली राहत के कारण मेला के बड़ी खरीदारी का अनुमान लगाया है जिसके चलते मेला में 1 दिन पहले से ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है और पहले से ही आकर दुकान लगाने के लिए जगह का चुनाव कर लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *