जौनपुर/शाहगंज
पत्रकार धनन्जय विश्वकर्मा
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा बाजार में दशमी के तीसरे दिन से ही रामलीला का पाठ होना प्रारंभ हो जाता है। रामचरितमानस के दो से तीन काण्ड प्रतिदिन शाम 9:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक रामलीला समिति कोइरीडीहा के माध्यम से होता है, रामलीला में रोल निभाने के लिए अच्छे प्रतिभागी प्रतिदिन रिहल्सल कर अपने कार्य के अंजाम देने के लिए तत्पर रहते हैं। जिससे किसी प्रकार की त्रुटि ना हो सके। बताया जाता है कि स्व.रामराज मौर्य इस रामलीला न्यू रखे थे। दुर्भाग्यवश अब अपने समिति के बीच नहीं रह सके। उनका दायित्व निभाते हुए सुजीत मौर्या ने रामलीला समिति की अध्यक्षता कर रहे है। बुधवार रात को अपना – अपना रोल निभा रहे बाली का रोल शशिकांत यादव, सुग्रीव का रोल तीरथ यादव, राम का रोल विमलेश शर्मा, लक्ष्मण का रोल निलेश गुप्ता, सीता का रोल गुपचुप प्रजापति, रावण का रोल कमलेश मिश्रा, हनुमान का रोल बृजेश गुप्ता आदि कलाकारों ने मिलकर समाज मे एक संदेश दिया कि मनुष्य के कर्म के हिसाब से ही उसको फल मिलता है, जैसा कर्म रहेगा उसी के हिसाब से उसको फल मिलेगा। इसलिए जो भी कार्य करें बहुत सोच समझ कर ही उस कार्य को अंजाम दें। सभी कलाकार स्थानी है, और कुछ ऐसे कलाकार जो यहां से पाठ करने के समय ही सरकारी कर्मचारी नियुक्त होने के बावजूद भी इस रामलीला समिति को शारीरिक सहयोग न करने की अभाव में आर्थिक सहयोग निरन्तर प्रदान करते आ रहे है।

