प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की बैठक सदर विधायक की अध्यक्षता मे सम्पन्न
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।सदर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित किया गया रहे।बैठक मे उप कृषि निदेशक ने विधायक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।बताया कि इतना योजना के तहत जनपद में खरीफ मौसम में 2016 कृषकों को 18.03 लाख रुपया से फसल बीमा से लाभान्वित किया गया एवं रबी सीजन में 293 कृषकों का सर्वे किया गया जिसमें 30 कृषकों को 1.43 लाख रुपया फसल बीमा से लाभान्वित किया जा रहा है।जिसमें आज 10 किसानों को चेक वितरण किया जा रहा है।जिसमें खरीफ मौसम में अरविंद कुमार यादव बीकापुर को 51934 रुपया, मधुबाला रुदौली को 56919 रुपया चंद्रकेतु मिश्रा अमानीगंज को 36584 रुपया राधेश्याम यादव को 41564 रुपया एवं सूर्यभान सिंह को 52598 रुपया फसल बीमा से लाभान्वित किया गया तथा रबी सीजन में संतोष कुमार पाण्डेय, सोहावल, 2442 रुपया, राम कुमार को 7341 रुपया शोभनाथ को 23127 रुपया, शुभांशु पाण्डेय 10736 रुपया एवं चंद्रप्रकाश पाण्डेय जी को 9214 रुपया का चेक विधायक ने दिया।इस मौके पर उप कृषि निदेशक, जिला उद्यान अधिकारी, मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी, जिला सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारीता,एवं जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

