जौनपुर चुनाव नजदीक आते ही तमाम सरकारी एजेंसी चेकिंग करने में सक्रिय हो जाती है।चाहे जीएसटी हो या इनकमटैक्स टैक्स सेलटेक्स सभी की निगाहें चुनाव में आते ही सक्रिय हो जाती हैं। जीएसटी विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में छापेमारी की जा रही है।तो वही जौनपुर में जीएसटी विभाग व सेलटेक्स की स्थानीय शाखा द्वारा द्वारा शुक्रवार रात नगर के ओलंदगंज स्थित प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसाई मोती ड्रेसेस पर विभाग ने छापेमारी की देर रात तक व शनिवार सुबह तक तमाम दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ प्रसिद्ध बेनी राम इमरती की दुकान पर भी जीएसटी विभाग द्वारा जांच पड़ताल की गई।जीएसटी टीम धमकने से अन्य व्यापारियों में हड़कम्प मच गया। कुछ बड़े प्रतिष्ठान के मालिक अपने दुकानों का शटर डाउन करके भाग निकले।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन के निर्देश पर शुक्रवार को स्थानीय जीएसटी विभाग की टीम ने नगर ओलन्दगंज में मोती ड्रेसेज, दुलहा गारमेंट व प्रसिद्ध इमरती की दुकान बेनीराम प्यारेलाल लाल की दुकान पर एक साथ छापेमारी की। टीम ने तीनों दुकानों की कागजी रिकार्ड खंगाला ,आय व्यय तथा स्टाक का मिलान किया हालांकि टीम में शामिल किसी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत नही किया।
हालांकि उनका कहना है कि दुकानदार द्वारा कम टैक्स जमा किया जा रहा है तो वही बेनीराम की दुकान पर 9 लाख का पूर्व में जुर्माना लगा है जिसे अभी तक भुगतान नहीं किया गया है इस संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।

