ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। विकासखंड माल,अटारी ग्राम पंचायत में स्थापित प्राथमिक विद्यालय में छह कक्ष है, जिसमे से तीन कक्ष जर्जर हैं विद्यार्थियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान न होने के कारण शिक्षण कार्य बाधित होता है। ग्राम प्रधान संयोगिता सिंह चौहान ने उच्च अधिकारियों को सूचना भेज दी है एवं जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दे दी है। छात्रहित में सहयोग की अपेक्षा की है। कक्षाकक्ष तीन ,जर्जर होने से छात्र एवं अभिभावक चिंतित है।

