प्रोजेक्ट चुप्पी तोड़ हल्ला बोल के अंतर्गत मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-(हरदोई) इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड और समाधान अभियान के तहत प्रोजेक्ट चुप्पी तोड़ हल्ला बोल के अंतर्गत मिशन शक्ति के साथ पास्को एक्ट एवं बाल यौन उत्पीड़न को कम करने के लिए कस्बे के सेठ बाबूराम भारतीय इण्टर कालेज में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आईपीएल संस्था द्वारा चयनित शुभम देवल सहयोगी शोभित ने विद्यालय की छात्राओं को नारी शक्ति के प्रति उदाहरणों के माध्यम से जागरूक किया। साथ ही समाज में कंधे से कंधा मिलाकर कैसे चलना है इसको लेकर समझाया गया। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान की कमान संभालने वाली महिला कांस्टेबल सुदेशना सिंह ने छात्राओं से रूबरू होते हुए कहा कि अगर कोई अनजान व्यक्ति कोई खाद्य पदार्थ खाने के लिए देता है, या कहता है कि तुम्हारे मम्मी पापा ने फोन किया है ,चलो हमारे साथ तो किसी के बहकावे में न आकर उसकी बात पर ध्यान नहीं देना है। उन्होंने बालिकाओं को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताते हुए हमेशा सजग रहने के टिप्स सुझाते हुये जागरूक किया। महिला कांस्टेबल कविता चौहान ने कहा कि विद्यालय परिवेश,घर के आसपास कहीं भी बालिकाएं छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट,अश्लील प्रदर्शन का शिकार होती है।इस स्थिति में उन्हें तुरंत अपने परिजनों एवं अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सम्पर्क कर भी सुरक्षा सहायता ले सकती हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत स्कूल/कालेजों की छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। महिला सिपाहियों द्वारा स्कूल/कालेजों में जाकर छात्राओं को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला कांस्टेबल, सुदेशना सिंह, कांस्टेबल कविता चौहान,कांस्टेबल सरिता के अलावा शिक्षक रामाशीष यादव, विनोद प्रताप वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *