*फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे सनी देओल और करण देओल*

*फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे सनी देओल और करण देओल*

 

– सनी देओल और करण देओल ने प्रशंसकों से फिल्म से जुड़ी यादें और अनुभव किए साझा

 

*लखनऊ, 12 अगस्त, 2026:* फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में आगामी बॉलीवुड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन को लेकर खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्म के प्रमुख कलाकार सनी देओल और करण देओल ने शिरकत की। दोनों कलाकारों को अपने बीच देखकर मॉल में मौजूद प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए पहुंचे।

 

कार्यक्रम के दौरान सनी देओल और करण देओल ने प्रशंसकों से बातचीत की और फिल्म से जुड़े अनुभव साझा किए। कलाकारों की मौजूदगी ने पूरे माहौल को खास बना दिया। फ़ैन्स ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, उनके अंदाज़ में डायलॉग बोले और इस मुलाकात को यादगार बनाया। फिल्म में सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

रीटेल डायरेक्टर, नॉर्थ, फीनिक्स मिल्स, श्री संजीव सरीन ने कहा, “फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में सनी देओल और करण देओल की मौजूदगी ने इस खास शाम को हमारे दर्शकों के लिए यादगार बना दिया। हमें खुशी है कि हमारे विजिटर्स को अपने पसंदीदा सितारों से मिलने और उनसे जुड़ने का अवसर मिला।”

 

फीनिक्स यूनाइटेड लखनऊ में आयोजित इस खास प्रमोशनल इवेंट को मीडिया का भी व्यापक समर्थन मिला। प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों की सनी देओल और करण देओल से बातचीत भी सभी के लिए मनोरंजक रही। कार्यक्रम के दौरान मॉल में अच्छी खासी भीड़ रही और फ़ैन्स के उत्साह ने इसे एक यादगार फिल्म प्रमोशनल इवेंट बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *