बस पलटने से परिचालक की मौत,पांच घायल सभी सुरक्षित पुलिस ने शव को बस को लिया कब्जे में

बस पलटने से परिचालक की मौत,पांच घायल सभी सुरक्षित पुलिस ने शव को बस को लिया कब्जे में

जौनपुर,18 मई। यूपी के जौनपुर स्थित सुजानगंज थाना अंतर्गत सोमवार दोपहर प्रयागराज से बदलापुर जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटने से परिचालक की मौत हो गई। जबकि बस में सवार 5 यात्री घायल हो गए।
अमन बस सर्विस की प्राइवेट बस प्रयागराज से सवारी भरकर बदलापुर की ओर आ रही थी। दोपहर में बस रामनगर पहुंचने पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पूर्वी ओर खाई में पलट गई। बस खाई में पलटने का कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका, कुछ लोग चालक को झपकी तो कुछ लोग स्टेरिंग फेल होने की बात कर रहे हैं।फिलहाल यह जांच में ही स्पष्ट हो पाएगा कि बस किन कारणों से खाई में पलटी। बस पलटने से बस गंभीर रूप से घायल बस परिचालक को एंबुलेंस से महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां कंडक्टर की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक परिचालक का नाम और पता नहीं चल सका है। वही महोबा जनपद के भगड़ी गांव निवासी भैया लाल(50) का परिवार बदलापुर किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था। बस दुर्घटना में भैया लाल और उनके परिवार के नंदकिशोर (35)अरविंद(23)उर्मिला(50)भगती (35)घायल हो गई जो निजी चिकित्सकों द्वारा इलाज करा कर अपने गंतव्य को रवाना हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शेष यात्रियों को दूसरे वाहनों से में बिठाकर बदलापुर की ओर रवाना कर दिया।इस मामले में थानाध्यक्ष अमित ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर बस को बाहर निकालते हुए लोगों को हॉस्पिटल भेजा गया है जबकि परिचालक की जिला अस्पताल में मौत हो गई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है बस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *