बाल निकुंज: साइंस ओलंपियाड में शामिल हुए 785 प्रतियोगी।
लखनऊ, बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल पलटन छावनी अलीगंज लखनऊ के कालेज कैम्पस में आज दिनांक 20 सितंबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे से 11बजे के मध्य अंतर्शाखीय “बाल निकुंज साइंस ओलंपियाड” प्रतियोगी परीक्षा-2026 सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिसमें बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस लखनऊ की चार शाखाओं के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के विज्ञान विषय के 785 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए ।
यह परीक्षा कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा के दिशा निर्देशन में प्रधानाचार्य रश्मि शुक्ला व उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह की देखरेख में सभी शाखाओं के सीनियर इंचार्जेस के निरीक्षण में शांतिपूर्ण संपन्न कराई गई।
परीक्षा देकर निकले बच्चों से जानकारी ली गई तो बाल निकुंज इंटर कॉलेज गर्ल्स विंग की इंटरमीडिएट की छात्रा आकृति , शिखा यादव और सबा आफरीन ने बताया कि “पेपर थोड़ा टफ था पर अच्छा था । पूरा पेपर समय से कर लिया है” हाई स्कूल के छात्र मनीष यादव ने बताया कि “पेपर बहुत सरल तो नहीं था लेकिन अच्छा था। कोई प्रश्नोत्तर छूटा नहीं, सब अच्छे से कर लिया है।”
तदुउपरांत तत्काल प्रभाव से परीक्षा कॉपियों की चेकिंग आरंभ कर दी गई और देर सायं 4:00 तक परीक्षा परिणाम सुरक्षित कर लिया गया है। हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों वर्गों में टाप-5 विजेताओं को 30 सितंबर 2026 को प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त आयोजन को अपने सम्मानित समाचार पत्र में फोटो सहित प्रकाशित करवाने की कृपा करें।

