बालामऊ में शंकराचार्य अभिमुक्तेश्रानन्द का सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भव्य हुआ स्वागत* 

*बालामऊ में शंकराचार्य अभिमुक्तेश्रानन्द का सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भव्य हुआ स्वागत*

 

हरदोई। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बालामऊ में सिंह नर्सिंग होम के पास, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय के साथ जोशीमठ के शंकराचार्य अभिमुक्तेश्रानन्द जी महाराज का अपने हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया और उन्होंने कहा शंकराचार्य अभिमुक्तेश्रानन्द जी इस समय गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के पूरे प्रदेश में यात्रा कर रहे इसके बारे मे जनता को विचार करना चाहिए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की भूमिका पर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का कार्य देश चलना है मंदिर चलना नहीं, मंदिरों को चलाने के संत समाज को शौप देना चाहिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी 81 दिवसीय गोरक्षा यात्रा के दौरान केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और उन्हें संवैधानिक सम्मान दिलाने के लिए जनजागरण करना है। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, “जो चोरी करने वाले हैं, वही जांच करने वाले है चोरी करने वाला कभी भी चोरी को नहीं पकड़ता, इसलिए असली दोषियों तक जांच पहुंचने की उम्मीद कम है।” उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस मौके पर देवेन्द्र कुमार गौतम, शेष राम रामलोटन वर्मा रंजीत कुमार गौतम, सुरेश कुमार गौतम आदि हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *