बीएसए लाल चन्द्र द्वारा विद्यालयों के औचक निरीक्षण मे मिली कमियां,मांगा स्पष्टीकरण
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।बीएसए लाल चंद्र खुद प्राइमरी तथा जूनियर हाई स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता की भौगोलिक स्थिति जानने के लिए निरीक्षण कर रहे हैं निरीक्षण के दौरान जहां पर उन्हें कुछ कमियां मिली।वहां पर तैनात शिक्षक के ऊपर कार्यवाही भी कर रहे हैं।शनिवार को उन्होंने कंपोजिट विद्यालय अकवारा पूरा, प्राथमिक विद्यालय करमा कोडरी पूरा, कंपोजिट विद्यालय सुल्लेपुर बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं के संचालन,स्कूलों में सामानो का रखरखाव,वहां पर पठन-पाठन कैसे हो रहा है खुद एक अध्यापक के रूप में बच्चों से सवाल जवाब भी किया।निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं जहां पर कुछ विद्यालयों पर स्मार्ट क्लास का संचालन नहीं होते हुए पाया गया कुछ जगहों पर मानक के मुताबिक नामांकन नहीं था कई जगहों पर बच्चों की उपस्थिति कम थी इन सभी के अलावा अन्य कमियां पाई गई जिसको गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है अगर समय से स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

