बीकापुर विद्युत उपकेंद्र की कुर्सी हुई आबाद
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।विद्युत उपकेंद्र बीकापुर में काफी समय से तैनात रहे अवर अभियंता शैलेश यादव के स्थानांतरण के बाद पिछले कई दिनों से खाली चल रही कुर्सी आबाद हो गई है। विद्युत विभाग में नए अवर अभियंता (जेई) महेश कुमार पांडेय ने बीकापुर पहुंच कर अपना कार्यभार ग्रहण किया किया गया है। उन्होंने उपखंड कार्यालय बीकापुर के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बीकापुर ग्रामीण पहुंचकर चार्ज संभाला। इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त रूप से मंगारी-खजुरहट विद्युत उपकेंद्र का भी कार्यभार सौंपा गया है।

