बीपीएड ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 तक

 

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध बीपीएड पाठ्यक्रम सत्र 2021 से 23 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2021 तक की गई है। प्रवेश परीक्षा, दक्षता परीक्षा व अन्य कार्यक्रम की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जो अभ्यर्थी वर्ष 2021 की अर्हता परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं, अथवा अब तक परीक्षाफल प्राप्त नहीं हुआ है वह भी उक्त कोर्स में प्रवेश हेतु आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *