बीसीपीएम के दुर्व्यवहार पर आशाकर्मियों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। गोंडा में आशा कर्मचारी यूनियन सीटू की जिला इकाई की ओर से सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सात सूत्रीय मांग पत्र एडिशनल सीएमओ को सौंपा गया। मांग पत्र में आशा व आशा संगिनी के बकाया भुगतान को तत्काल दिए जाने, मातृ वंदना जननी सुरक्षा का भुगतान लाभार्थियों को किए जाने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसूता भोजन में घोटाले की जांच कराए जाने, महिला अस्पताल में निःशुल्क अल्ट्रासाउंड एक्सरे खून जांच की व्यवस्था कराए जाने की माँग की गई है। आशा कर्मियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बभनजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात बीसीपीएम एवं आशा के आपसी विवाद में आशा द्वारा लगाए गए अभद्रता के आरोपों की जांच में सही पाए जाने पर बीसीपीएम के तत्काल स्थानांतरण की मांग उठाई गई। इस अवसर पर यूनियन की मंडल अध्यक्ष मंजू तिवारी, संरक्षक दिलीप शुक्ला, अलका श्रीवास्तव, खैरुन्निसा, हेमलता दुबे, सरिता मिश्रा, रेनू, लल्ली देवी, ज्योति वर्मा, सालनी व संगीता देवी सहित प्रदर्शन में शामिल आशा कर्मचारियों ने मांगे न माने जाने पर 16 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला पखवारा के अवसर पर जिलाधिकारी को विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग पत्र देने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *