भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की कुडौली गाँव में कल होगी भव्य मूर्ति स्थापना

अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता)जिले के मँजनावा ग्राम पंचायत के कुडौली गाँव निवासी क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी करुणाकर पाण्डेय ‘बब्बू’ द्वारा अपने ही गाँव स्तिथ  तमसा नदी के तट पर धर्म ज्ञाताओं, पुरोहितों, विभिन्न राजनेताओं व लगभग 25 हज़ार ब्राह्मणों की उपस्थिति में शुक्रवार की सुबह 11 बजे भगवान परशुराम कि भव्य मूर्ति की स्थापना की गई।तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। मूर्ति की स्थापना इस नजरिये से भी अहम है कि विगत दो दशकों से चाणक्य परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे बड़े-बड़े दावों के बावजूद जिले में भगवान परशुराम की एक भी मूर्ति स्थापित नहीं है।इस कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम ब्राह्मणों के कुल देवता हैं। उनके अनुसार विगत 15 वर्षों से लगातार अयोध्या स्थित सरयूकुण्ड पर चाणक्य परिषद के स्थापना दिवस 14 जनवरी को मनाये जाने वाले खिचड़ी भोज में हर बार चाणक्य परिषद के पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम के मूर्ति स्थापना की बात कही जा रही थी। परंतु अब तक न हो सकी। जिससे  मेरे ह्रदय को ठेस लगी। अतः मैंने अपने निजी ख़र्च मूर्ति स्थापना कर प्रभु की सेवा करने का प्रयास किया है।ज्ञात हो कि बब्बू पाण्डेय के इस सराहनीय क़दम की पूरे ज़िले में प्रशंसा हो रही है। तथा सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज गर्व की अनुभूति कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *