भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने रविदास महासभा को दी शुभकामनाएं

आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने संत शिरोमणि रविदास महासभा को नियमित तौर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यक्रमो को देखते हुए बधाई दी है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के सदस्य रामह्रदय राम को पत्र लिखकर सुनील बंसल ने संत शिरोमणि रविदास महासभा द्वारा कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर बधाई दी।
इस पर संत शिरोमणि रविदास महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामह्रय राम ,सुरेश पुष्कर,विजय प्रताप,अतुल,जगदीश वर्मा ने सुनील बंसल का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *